लखनऊ, दिसम्बर 21 -- यूपी में इन दिनों भयंकर सर्दी पड़ रही है। पश्चिमी व मध्य विक्षोभ के सक्रिय होने तथा पछुआ हवाओं के चलते रविवार को भी कड़ाके की सर्दी बनी रही। शीतलहर और घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी क्षेत्र में शुष्क मौसम बना रहा। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा बना रहा। आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में कोहरे से सामान्य दृश्यता शून्य रही। प्रदेश के कई क्षेत्र शीतलहर के चपेट में रहे। सुलतानपुर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। बांदा में दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री बना रहा। शीतलहर से कानपुर में चार, वाराणसी में एक व बांदा में दो की मौत हो गई। लखनऊ में कोहरा जनित हादसे में एक की जान चली गई। सुलतानपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री पहुंच गया, यह सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.