लखनऊ, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय 8000 रुपये बढ़ा दिया है। विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन अपने भाषण में सीएम योगी ने इसका ऐलान किया। राज्य में शिक्षा मित्रों को अब 10 हजार रुपये के बदले 18000 रुपये मानदेय मिलेगा। अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे योगी ने यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय खाते में आना शुरू हो जाएगा। योगी ने इसके साथ ही शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और डिजिटल...