यूपी में विरोधियो को जवाब देगी भाजपा, 10 से 15 तक घर-घर बड़ा अभियान चलाने की तैयारी
लखनऊ, अगस्त 1 -- UP BJP: भाजपा विरोधियों के शक्ति प्रदर्शन का जवाब देगी। इसके लिए भाजपा ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा 10 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश में 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान चलाएगी। नौ अगस्त को राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सरकार और संगठन के तमाम चेहरे शामिल होंगे। जेन-जी के आंदोलन और विपक्ष के हमलों के बीच पार्टी ने इस अभियान के जरिए राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने और विरोधियों के शक्ति प्रदर्शन का जवाब देने का फैसला किया है। पार्टी की योजना अभियान से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने की है। 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में हुई। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एके एंटनी, प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.