यूपी में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन की मौत; कैसे, जांच शुरू
संवाददाता, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लालबाग में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की दर्दनाक मौत हो गई है। नानकदीन भुर्जी को विधायक निवास से नीचे गिरा पाए जाने पर आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नानकदीन भुर्जी किन परिस्थितियों में विधायक निवास की सातवीं मंजिल से नीचे गिरे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। नानकदीन भुर्जी वर्तमान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी थे। विधायक निवास से यूं उनके गिरने के बारे में पता चलते ही परिवारीजनों, करीबियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया। जिसने जैसे ही सुना वो घटनास्थल या फिर सिविल अस्पताल की ओर भागा। पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.