नई दिल्ली, मई 26 -- UP Panchayat chunav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण और स्थानीय स्तर की राजनीति में एक बेहद दिलचस्प मोड़ आ चुका है। ग्राम प्रधानों को पंचायत चुनाव तक प्रशासक बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार को सभी प्रधानों का कार्यकाल पूरा होगा और वह प्रशासक बन जाएंगे। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है। प्रधानों को प्रशासक बनाने से यह तय हो गया है कि विधानसभा के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में सभी दल राहत महसूस कर रहे हैं।भाजपा-सपा को कैसी राहत अमूमन सभी दलों को पंचायतों में जोर-आजमाइश का इंतजार रहता है। पार्टियां इस चुनाव का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस बार ऐसा नहीं दिखाई दिया है। चुनाव टलने से भाजपा-सपा समेत हर दलों को राहत मिली है। सत्ताधारी भाजपा की तरफ से पंचायत चुनाव समय पर कराने की न तो कोई ...