आगरा, अप्रैल 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर आगरा विकसित होगा। यह नया शहर स्मार्ट ही नहीं बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा। सरकार का लक्ष्य आगरा को सिर्फ एक पर्यटन स्थल तक सीमित न रखकर इसे एक आधुनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां और योजनाएं आएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रहनकलां में ग्रेटर आगरा टाउनशिप समेत 6777 करोड़ रुपये की 325 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि आगरा को मेट्रो मिल चुकी है। अब साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी मिल जाएगा। यहां शिवाजी स्मारक, म्यूजियम, मेट्रो के सेकंड फेज के उद्घाटन के लिए फिर आएंगे। आगरा के पेठा को विश्व स्तर पर ख्याति दिलवाएंगे। फतेहप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.