लखनऊ। विशेष संवाददाता, जून 10 -- भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत देश में 100 औद्योगिक टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में 50 पर तुरंत काम शुरू हो गया है और 25 के लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनमें यूपी में 10 इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। जन विश्वास एक्ट-3 पर उद्यमियों, औद्योगिक संघों से नीतिगत बदलावों पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव डॉ. जय प्रकाश शिवहरे ने इस बारे में बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सभी राज्यों में सुधार हो रहे हैं। देश में 2.23 लाख स्टार्टअप काम कर रहे हैं। दुनिया के लोग भी इनके साथ काम करना चाहते हैं। कहा कि नए इंडस्ट्रियल फेज के तहत 100 इंस्स्ट्रियल टाउनशिप विकिसत की जाएंगी। इनमें से 50 पर तुरंत ...