यूपी में वक्फ संपत्तियों को लेकर चलेगी बड़ी मुहिम
कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। यूपी में 12,135 वक्फ संपत्तियों के रद्द हो जाने के बाद हड़कंप की स्थिति है। इसे बचाने के लिए जमीअत उलमा ने कानपुर में रणनीति बनाई है ताकि मुहिम चलाकर इन्हें बचाया जा सके। 07 मई को लखनऊ में होने वाली प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक और 16 और 17 मई को लहरपुर में होने वाले सम्मेलन में इसकी घोषणा की जाएगी। वक्फ संपत्तियों का केंद्र के उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया था। 1.35 लाख संपत्तियों की जांच के बाद 12,135 संपत्तियां निरस्त की गई हैं। इसमें कानपुर, लखनऊ, सहारनपुर समेत अन्य जनपदों की संपत्तियां शामिल हैं। यह संपत्तियां मस्जिद, मदरसा, दरगाह, कब्रिस्तान आदि के रूप में हैं। पांच जून तक इसमें सुधार का मौका दिया गया है। जमीअत की प्रांतीय इकाई का मानना है कि यदि ध्यान न दिया गया तो यह संपत्तियां हाथ से निकल सकती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.