लखनऊ, मार्च 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गई है। अब भाजपाई 'आस्तीनी अपराधी' ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीके से पाला-पोसा है।अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में गुंडों, माफिया और दबंगों का राज है। भाजपा राज में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भेदभाव चरम पर है। सरकार ने यूपी को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट समेत अपराध...