यूपी में लॉरेंस विश्नोई के नाम से फैलाया खौफ, AMU कर्मचारी ने 8 लोगों से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी
संवाददाता, जून 8 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉरेंस विश्नोई के नाम का खौफ फैलाकर रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी कोई और नहीं बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का एक कर्मचारी मांग रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अलीगढ़ के एसएसपी (SSP) नीरज जादौन ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने डिटेल में बताया कि कैसे इस कर्मचारी ने आठ लोगों को आतंकित करने की कोशिश की और पर्दे के पीछे रहकर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांग रहा था। एसएसपी ने बताया कि छह जून की शाम को शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर ने मुझसे संपर्क कर बताया था कि उन्हें एक लेटर मिला है जिसमें 50 हजार यूएस डीटी (लगभग 50 लाख रुपए) की डिमांड की गई है। यह डिमांड लॉरेंस विश्नोई ने की है। उसने अपने ब्लॉकचेन का एड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.