लखनऊ, जुलाई 7 -- उत्तर प्रदेश में लेखपाल और कानूनगो के अंतरमंडलीय तबादले को लेकर पेंच फंस गया है। उच्चाधिकारियों की मानें तो इस बार भी लेखपालों के अंतरमंडलीय तबादले नहीं हो पाएंगे। बताया जा रहा है कि लेखपालों के तबादले के लिए नियमावली में कोई व्यवस्था नहीं है। कानूनगो के मामले में अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके तबादले पर भी ग्रहण है। उत्तर प्रदेश लेखपाल नियमावली के मुताबिक उनका कॉडर जिला स्तरीय है और नियुक्ति प्राधिकारी जिलाधिकारी है। राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में लेखपालों के अंतरमंडलीय तबादले के लिए शासनादेश जारी किया था। इसके आधार पर उनसे ऑनलाइन आवेदन लेकर तबादले किए जाते थे। यह तबादले सिर्फ दो साल ही हो पाए थे। इसके बाद कोरोनाकाल के चलते लेखपालों के तबादलों पर रोक लग गई। तबादला नीति आने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.