यूपी में लाइव एनकाउंटर, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो बदमाश ढेर, दो सिपाहियों को भी लगी गोली
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- यूपी के फिरोजाबाद में अब दिनदहाड़े लाइव एनकाउंटर हुआ है। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर एसओजी की टीम पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो सिपाहियों को गोली लगी। जवाब में कई थानों से पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी की और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में एक के बाद एक दोनों बदमाशों को मार गिराया गया। करीब बीस थानों की पुलिस और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गोली से घायल दोनों सिपाहियों को अस्पताल भेजा गया है। एक सिपाही के पेट में गोली लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे सिपाही को कंधे पर गोली लगी है। गंभीर सिपाही को आगरा रेफर किया गया है। बताया जाता है कि 3 जुलाई को इटावा में डॉक्टर से हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सुमित और अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.