यूपी में लव जिहाद! नाम बदलकर शादी का झांसा देकर रेप, तंग आकर लड़की ने खाया जहर
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 24 -- यूपी में मेरठ के खरखौदा में लव जेहाद का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने छात्रा का यौन शोषण किया। दिल्ली निवासी अनीस खरखौदा में अपने मामा के पास रहता है। आरोप है कि युवक ने युवती को चार साल पहले अपने प्रेम में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी काफी समय से पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी फरार हो गया। दो दिन पहले युवती को जानकारी लगी कि आरोपी कहीं और निकाह कर रहा है। इस बात को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के घर पर हमला किया और उसे धमकाया। इससे आहत होकर युवती ने बुधवार रात जहर खा लिया। बेटी की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.