यूपी में रिश्तों का खून: शराब पीने के बाद रिटायर्ड फौजी भाइयों ने खोया आपा, बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- बुलंदशहर/गुलावठी, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के बुलंदशहर जिले में रिश्तों का खून हो गया है। भाई ही भाई का दुश्मन बन गया है। घटना गुलावठी के गांव करीमनगर बनबोई का है। साथ में शराब पी रहे फौज से रिटायर्ड सगे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बड़े भाई ने आपा खो दिया। उसने छोटे भाई के सिर पर चारपाई के पाये से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गांव करीमनगर बनबोई निवासी 41 वर्षीय रविंद्र सिरोही और हरेंद्र सिरोही दोनों रिटायर्ड फौजी और सगे भाई थे। शनिवार रात दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा भाई हरेंद्र आपा खो बैठा और उसने चारपाई के पाये से छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.