यूपी में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग की मौत पर अपनों ने छोड़ा साथ, पत्नी भी नहीं आई, बेगानों ने किया अंतिम संस्कार
इटावा, अगस्त 16 -- Etawah News: यूपी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता ने पूरी जिंदगी परिवार के लिए संघर्ष किया, बच्चों का भविष्य संवारने में अपना सब कुछ लगा दिया, उसकी अंतिम यात्रा में कंधा देने वाला भी कोई अपना नहीं था। इटावा में 70 वर्षीय राजकुमार सक्सेना की मौत के बाद ऐसा दर्दनाक दृश्य सामने आया जिसने रिश्तों की संवेदनाओं को झकझोर दिया। तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी के जीवित होने के बावजूद कोई भी उनके शव को लेने या अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचा। आखिरकार अनजान शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था और पुलिस ने उन्हें हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी। एटा के मारहरा निवासी राजकुमार सक्सेना का 12 अगस्त को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.