रांची, फरवरी 22 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर यूपी समेत अन्य राज्यों में अल्पसंख्यकों और उलेमाओं के साथ हो रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने अपने लेटर में कहा है कि ऐसी घटनाएं संवैधानिक मूल्यों और देश की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ हैं। इरफान अंसारी ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इरफान अंसारी ने आग्रह किया है कि इन घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी जानी चाहिए।यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे लेटर में कहा है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को बराबरी ...