लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

पदोन्नति में देरी राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी राजस्व परिषद राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति नहीं दे रहा है। लेखपाल से राजस्व निरीक्षक के 1000 पदों के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक (डीपीसी) तो करा दी गई, लेकिन इसे जारी नहीं किया गया। इसके चलते पात्र लेखपाल अभी तक राजस्व निरीक्षक नहीं बन पाए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पदोन्नति को लेकर अंदरखाने में खेल चल रहा है।

राजस्व निरीक्षक के पद यूपी में राजस्व निरीक्षक के कुल पद 4281 हैं, इनमें से 1147 पद कार्यलय के लिए आरक्षित हैं। फील्ड में काम करने के लिए 3154 पद हैं। इनमें से 1027 पद अमीन संवर्ग के हैं। लेखपाल से राजस्व निरीक्षक के लिए 2127 पद हैं। मौजूदा समय करीब 1000 राजस्व निरीक्षक के पद खाली हैं। कार्मिक विभाग का स्पष्ट आदेश है कि 15 स...