लखनऊ, अक्टूबर 17 -- दिवाली से पहले योगी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को राहत दी है। सरकार ने रसोइयों का मासिक मानदेय 1000 रुपये बढ़ा दिया है। अब उन्हें 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2026 से लागू होगा। इससे प्रदेश के 3.53 लाख से अधिक रसोइयों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत अक्टूबर में रसोइयों के खातों में बढ़े हुए मानदेय के साथ एक महीने का एरियर भी भेजा जाएगा। इस तरह अक्टूबर में उनके खाते में कुल 4000 रुपये आने की उम्मीद है। इसमें अक्टूबर का 3000 रुपये मानदेय और सितंबर का 1000 रुपये एरियर शामिल होगा।रसोइयों का मानदेय 2 हजार से बढ़कर 3 हजार हुआ हालांकि, रसोइयों को साल के सभी 12 महीनों के लिए मानदेय नहीं दिया जाता है। उन्हें साल में केवल 10 महीने का ही मानदेय मिलता ...