नई दिल्ली, अगस्त 12 -- यूपी में रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग प्रदेश में छह दिनों के लिए चार हजार से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 26 से 31 अगस्त तक यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बहनों को पहले की तरह सुरक्षति व सुगम यात्रा कराने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही क्षेत्र में तैनात अधिकारी के बिना अनुमति कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पर्व अवधि में परिवहन निगम ...