यूपी में रक्षाबंधन पर 27 की सुबह से बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, सिटी बसों में भी चल सकेंगी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन में महिलाओं का सफर आसान हो सके इसके लिए योगी सरकार ने सहूलियत दी है। सरकार ने महिलाओं को इस बार भी बसों में फ्री यात्रा की सौगात दी है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को है। महिलाएं एक दिन पहले से एक दिन बाद तक रोडवेज बसों में और सिटी बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। महिलाओं को नि:शुल्क सफर की सुविधा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। खासबात यह है कि महिलाओं के साथ एक यात्री भी नि:शुल्क सफर का लाभ उठा सकता है। जहां महिलाओं को जीरो मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। लखनऊ में रक्षाबंधन पर्व के दौरान सात मार्गो पर 115 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जाएगा। यह बसें दुबग्गा डिपो से रवाना होकर शहर के विभिन्न सात मार्गो पर संचालित की जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.