नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में ग्राम पंचायतें रोशनी से जगमग होंगी। इस इलाके से लगे 100 से अधिक गांवों का जल्द ही अंधेरा छटेगा। सेंचुरी से लगे गांवों में सोलर व एलईडी लाइटें लगवाने का फैसला किया गया है। ताकि रात के अंधेरे में जंगल से निकलकर गांवों में हमले को अंजाम दे रहे वन्यजीवों की निगरानी संग ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो सकें। सीएसआर फंड से होने वाले प्रकाश व्यवस्था को लेकर निर्धारित कंपनी की ओर से पहले चरण में 1500 लाइटों के लगाने का काम शुरू किया गया है। नेपाल सीमा से लगा कतर्नियाघाट 551 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। सात रेंजों में विभाजित सेंचुरी में बाघ, तेंदुआ, गैंडा, हाथी सहित कई हिंसक वन्यजीवों का बसेरा है। सेंचुरी क्षेत्र से लगे गांवों में अक्सर बाघ, तेंद...