लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को अब बड़ी कंपनियों में आसानी से रोजगार मिल सकेगा। मारूति इंडिया लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, रेमंड व अन्य बड़ी कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लेक्सी एमओयू के तहत 35 बड़े औद्योगिक समूहों के साथ अभी तक एमओयू किया जा चुका है। आगे यह प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।औद्योगिक साझेदारों के लिए प्रशिक्षित किए गए युवाओं में से 80 प्रतिशत तक को रोजगार दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिले इसके लिए प्रशिक्षण साझेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। युवाओं को यूपी में ही रोजगार मिलने से वह अपने वेतन में से काफी धन बचा सकेंगे। बाहर दूसरे राज्यों में नौकरी करने पर उन्हें रहने, ...