नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण गिरोह की लीड पुलिस को मिशन शक्ति अभियान से मिले। बीते दिनों पुलिस ने निगोहां के बक्तौरी खेड़ा समेत कई गांवों मिशन शक्ति की चौपाल लगाई थी। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। यहां चौपाल में तमाम ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। बड़ी संख्या में हिंदू धर्म की महिलाओं ने धर्मांतरण की फेर में सिंदूर, बिंदी और बिछुवा नहीं पहन रखा था या यूं कहे कि छोड़ दिया था। इस पर चौपाल में बैठे एसीपी रजनीश वर्मा और अन्य पुलिस कर्मी चौके। एसीपी ने इसकी तफ्तीश कुछ माह पूर्व बनाई गई ग्राम सुरक्षा समिति के कर्मियों को लगा दिया। इसकी जानकारी पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल और उच्चाधिकारियों को दी। मामला संवेदनशील था इस लिए पुलिस को भी फूंक-फूंककर कदम रखना था। पुलिस को गिरोह के बारे में ग्राम सुरक्षा समिति से धर्मांतरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.