यूपी में मॉनसून आने की उलटी गिनती शुरू, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी
लखनऊ, जून 30 -- UP Weather: यूपी में मॉनसून अगले 24 से 48 घंटों के भीतर दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊपर सक्रिय तीन मौसमीय तंत्रों के चलते पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, लखनऊ समेत 40 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की उत्तरी शाखा गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर और मांडला तक पहुंच चुकी है। प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन मौसमीय तंत्र सक्रिय हैं। पहला, मध्य मौसमी द्रोणी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है। दूसरा, निम्न क्षोभमंडल में पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी पूर्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.