नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा है कि मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों की संख्या में बढ़ोतरी से चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़े हैं और लोगों को इलाज की सुविधा के करीब लाने में मदद मिली है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश' की तस्वीर साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नई पहचान इलाज की मजबूरी से स्वास्थ्य सुरक्षा के भरोसे तक पहुंचने की है।चिकित्सा शिक्षा का विस्तार योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने 2017 से पहले की कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था को पीछे छोड़ने के लिए काम किया है। उनके मुताबिक, 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' की पहल उत्तर प्रद...