यूपी में मिशन 2027 को लेकर चाय-चाट और पानवालों तक भी पहुंचेगी BJP, मुहिम की कमान भूपेंद्र चौधरी को
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सियासत तेज है। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर पिछड़े वर्गों, पारंपरिक कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों के बीच जाएगी। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2027 को लेकर उनसे संपर्क और संवाद करेगी। छोटे व्यवसायी संपर्क अभियान के अंतर्गत पार्टी चायवाला, पानवाला, चाटवाला, सैलून संचालक, नाई, मोची, शिल्पकार, लोहार, कुम्हार, बुनकर, कारीगर तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों तक पहुंचेगी। इस मुहिम के अनुश्रवण की जिम्मेदारी पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सौंपी है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, धर्मवीर प्रजापति और हंसराज विश्वकर्मा भी चौधरी के साथ जुटेंगे। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की तैयारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.