यूपी में मिशन-2027 के लिए मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा, हर कमिश्नरी में पीएम की रैली
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे। प्रधानमंत्री हर कमिश्नरी में चुनावी रैलियां करेंगे। गृहमंत्री भी प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी सभाएं और कार्यक्रम होंगे। यह सिलसिला 20 नवंबर के बाद शुरू हो जाएगा। शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों-प्रभारियों और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में मिशन-2027 का खाका खींचा गया। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सीख को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में शनिवार को मेराथन बैठक हुई। इसमें 360...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.