यूपी में मिला कोरोना का नया मामला, 27 साल के युवक को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया
वाराणसी, जुलाई 13 -- यूपी में कोराना का नया मामला सामने आया है। सांस लेने में परेशानी के बाद युवक की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में युवक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कोरोना वायरस की रफ्तार भले ही बहुत धीमी पड़ गई हो, लेकिन संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमित 27 वर्षीय युवक वाराणसी के ही आशापुर का रहने वाला है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चेस्ट एंड टीबी विभाग के डॉक्टर ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में हर महीने एक या दो मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यह इस बात का संकेत है कि कोरोना वायरस अब भी मौजूद है और लोगों को संक्रमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.