आगरा, जुलाई 18 -- Corona In Agra: वाराणसी में 27 वर्षीय युवक में कोरोना के लक्षण के बाद अब आगरा में महिला के अंदर कोविड के लक्षण पाए गए हैं। निजी लैब की जांच के बाद 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें एसएनएमसी इमरजेंसी के आइसोलेशन रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल मरीज स्थिर और खतरे से बाहर है। कटरा गढ़ियान छीपीटोला निवासी बुजुर्ग महिला को कई दिनों से बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। परिजनों ने उन्हें रविवार को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। लगातार इलाज के दौरान उनकी जांच भी की जा रही थीं। ताजा जांच में उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह देते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। यहां इमरजेंसी स्...