संवाददाता, अप्रैल 17 -- UP News: यूपी के अमेठी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर शुकुल बाजार रेलवे अंडरपास के पास एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर संदिग्ध हालत में शटल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई। ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम भाई द्वारा उसकी पहचान करने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है। मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उरवा गांव निवासी 26 वर्षीय रीता लोधी पत्नी कन्हैयालाल के रूप में हुई। घटना में उसके दो बच्चों छह वर्षीय आदित्य और चार वर्षीय वैष्णवी की भी मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम कमरौली थाना क्षेत्र के ठेकेदार का पुरवा मजरे नियावां निवासी लवलेश पुत्र रामकुमार ने जगदीशपुर कोतवाली पहुंचकर मृतका की पहचान अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.