बिजनौर, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाने में तैनात महिला आरक्षी और हेड कांस्टेबल के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक झा ने तत्काल जांच के आदेश दिए और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यशैली और वर्दी की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें रेहड़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामला संज्ञान में आते ही एसपी अभिषेक झा ने सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार को जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.