लखनऊ, मई 2 -- UP BJP: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर भाजपा का विपक्ष के प्रति आक्रोश जारी है। इन दिनों यूपी में इसको लेकर खासी सियासत छिड़ी है। भाजपा सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन कर रही है। शनिवार की शाम भाजपा ने लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (संशोधन) बिल को लेकर महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली, जो लोकभवन से शुरू होकर अटल चौक तक जाएगी। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा ने सदन में बिल गिरने के बाद सड़क पर विपक्षी दलों को घेरने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत लखनऊ और पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो बड़े कार्यक्रम कर चुकी है। लखनऊ में बीते दिनों निकाली गई जनाक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी सरकार के मंत्री पांच कालिदास मार्ग से विधानसभा तक पैदल चले थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.