लखनऊ, मई 10 -- Mahoba News: महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा छात्रा पहले से नामजद आरोपियों द्वारा लगातार उतपीड़न और धमकियों का सामना कर रही थी। आरोपियों ने पहले भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आरोपी लगातार मुकदमे में समझौता का दबाव बना रहे थे, इसको लेकर लगातार धमकियां दे रहे थे। पीड़िता के घर वालों ने इस संबंध में पुलिस अफसरों को अवगत भी कराया था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते चले गए और इस घ...