हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 17 -- यूपी के गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सरकारी एम्बुलेंस से इलाज कराने आई बच्ची को निजी अस्पताल ले जाने के मामले में गुलरिहा पुलिस ने एम्बुलेंस चालक, ईएमटी, दो अस्पतालों के मैनेजर सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ईएमटी की मदद से मरीज माफिया परिजनों को बरगलाकर मृत बच्ची का इलाज कराने के नाम पर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी में थे। सरकारी एम्बुलेंस के ईएमटी और चालक ने निजी अस्पताल से संपर्क कर मरीज को वहां भेजने की कोशिश की। बीआरडी के मेन गेट के पास स्थित शौचालय के बाहर निजी एम्बुलेंस में बच्ची को ले जाते समय गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.