लखनऊ, मार्च 27 -- Electricitiy News: यूपी के ग्रामीण क्षेत्र में मकानों में छोटी दुकान करने वाले उपभोक्ताओं को इस साल राहत की उम्मीद है। अब तक नई बिजली दरें तय करने के लिए हुई सुनवाई में उनका मामला उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक बिजली की नई दरें तय करते हुए आयोग इन्हें राहत दिए जाने पर फैसला दे सकता है। तकरीबन 20 लाख उपभोक्ता इस दायरे में आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में घरों में आजीविका के लिए तमाम लोग छोटा व्यवसाय मसलन, सिलाई, किराना, मोबाइल रेपयरिंग आदि करने लगते हैं। तमाम मामले ऐसे आए हैं, जहां बिजली विभाग इन लोगों के कनेक्शन आवासीय के बजाय वाणिज्यिक श्रेणी में तब्दील कर देता है। कई स्थानों पर तो इन छोटी दुकानों में घरेलू बिजली इस्तेमाल किए जाने पर बिजली चोरी के मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। छोटी दुकान करने वाले उपभोक्ताओं को राहत दिए जाने...