नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश के राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। मई माह के राशन का निशुल्क वितरण इसबार 24 अप्रैल (शुक्रवार) से शुरू होगा। राशन आठ मई तक वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा। जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल होगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा। लखनऊ के डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निशुल्क राशन का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। शिकायत सही पाये जाने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर राशन की दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वितरण के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.