मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- यूपी में मंत्रियों के आदेश की भी अनदेखी हो रही है। प्रदेश सरकार के विज्ञान प्रोद्योगिकी और मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने सर्किट हाउस मुरादाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान इस बात का उल्लेख किया कि उनके कहने के बाद भी एक्शन क्यों नहीं हो रहा है। यह पहली बार नहीं है पिछली बार मंत्री की बैठक में दो बड़े विभागों के अफसर नहीं पहुंचे। सोमवार को हुई बैठक में भी वह अफसर नहीं दिखे। दरअसल अफसर अपने ढर्रे पर चल रहे हैं उन्हें मंत्री के आदेशों से फर्क नहीं पड़ता। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और एमडीए के लेखाधिकारी को हटाने के निर्देश पिछली बैठक में दिए थे पर उन्हें हटाया नहीं गया। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों से बात कर सड़कों को सुधारेंगे लोनिवि व निगम अफसर मंत्री ने पूछा कि आखिर अभी तक दोनों...