लखनऊ, अप्रैल 11 -- UP BJP News: यूपी की सियासत में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात से संगठन में बदलाव की आहट भी सुनाई देने लगी है। बताया जाता है कि पंकज चौधरी और सीएम योगी की मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मामलों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने, विभिन्न पदों पर बदलाव तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को आगामी संभावित फेरबदल और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंक...