यूपी में भीषण हादसा; साइकिल सवार को रौंदने के बाद भाग रहा डंपर ई रिक्शा पर पलटा, छह की मौत
बांदा, मई 28 -- बिसंडा थाना क्षेत्र में लौली रोड पर बुधवार शाम एक खूनी डंपर ने छह लोगों की जान ले ली। मौरंग से ओवरलोड डंपर ने पहले साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को रौंदा। ग्रामीणों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने डंपर को दौड़ा दिया। बेकाबू डंपर ने आगे जाकर ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद उसी पर पलट गया। हादसे में रिटायर्ड शिक्षक और ई रिक्शा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी बिसंडा भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगाते हुए नो एंट्री लगाए जाने की मांग की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट की 'फुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.