यूपी में भीषण हादसा; बारातियों की बस ट्रक से टकराई, छह की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- यूपी के हापुड़ में रविवार की देर रात भीषण हादसा हुआ है। बारातियों की मिनी बस ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। हादसा थाना धौलाना के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक के नीचे दबकर पिचक गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। अस्पताल पहुंचकर भी घायलों की स्थिति का जायजा लिया गया। एसपी के अनुसार घायलों का मेडिकल कॉलेज और सीएचसी पर इलाज चल रहा है। गाजियाबाद के डासना निवासी यूनिस कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। निकाह की रस्मों के बाद रात करीब 1:30 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.