यूपी में भीषण हादसा: प्रयागराज से लौट रही पिकअप गाड़ी से टकराया ट्रेलर, आठ लोगों की मौत, 18 घायल
कौशांबी, मार्च 27 -- UP Accident News: यूपी के कौशांबी में रामनवमी पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी प्रयागराज से मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे। मरने वाले सभी फतेहपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा सैनी कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर जिले के करीब 26 लोग पिकअप वाहन से प्रयागराज में एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 3:30 बजे प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोरमा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.