उन्नाव, अप्रैल 29 -- Unnao Hadsa: यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा हो गया। बुधवार को तेज रफ्तार डंपर बोलेरो को टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहार थाना क्षेत्र में सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर खरही पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो सवार को टक्कर मारी और फिर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 50 यात्री घायल, बच्ची हालत गंभीर मुंडन संस्कार से लौटत...