यूपी में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, ज्योत लेकर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- UP Road Accident: यूपी के सहारनपुर में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी श्रद्धालु ज्योत लेकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर करीब दस फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे देवबंद स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सर्वोदय ज्ञान स्कूल के नजदीक हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी की ज्योत लेकर अपने गांव लौट रहे थे। पूरी रात सफर करने के बाद वे देवबंद में चाय-पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.