उरई, मई 4 -- Accident In Orai: अंबेडकरनगर के बाद जालौन में भीषण हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। छह लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, घायल दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए कार से गए थे। सभी श्रद्धालु ललितपुर के महरौनी के रहने वाले बताए जा रहे है। वापसी में जोल्हुपुर मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर टवेरा कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे की वजह कार के ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भी कब्जे में ले लिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में रफ्तार का कहर, एनएच 27 पर खड़े ट्रक में घुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.