मिर्जापुर, जनवरी 1 -- यूपी के मिर्जापुर में भीषण हादसा हो गया। कंबल वितरण के दौरान एक कार ने छह लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर डाली। घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार नए साल के पहले दिन अदलहाट शेरवा मार्ग पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। कंबल लेने के लिए कई ग्रामीण पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया। इस बीच एक व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। कार युवक को चार किलोमीटर तक घसीट ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वाला युवक चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह किसी काम से अदलहाट आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.