नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बोदरवार (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के कुशीनगर में सोमवार की सुबह-सुबह भीषण हादसा हुआ है। तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार आठ में से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। दोनों की उम्र 12 और 17 साल है। घटना हाटा कोतवाली के थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास हुई। सभी लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भलूही से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए हाटा कोतवाली के देवराड़ पिपरा गांव गये थे। यह तिलक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली से गया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद के भाई रवि कुमार गौतम जो एसएसबी के जवान हैं, उनकी ससुराल बमनौली में है। रविकुमार गौतम की साली का तिलक गया था। सभी लोग भलुही...