नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। हादसा पुवायां-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण धोबी (35) अपनी पत्नी सीमा (32), बेटी दीक्षा (10) और तीन वर्षीय बेटे नैतिक के साथ बाइक से पुवायां में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह समारोह समाप्त होने के बाद अरुण अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक (UP 27 BV 3343) से वापस अपने घर निगोही लौट रहा था। इसी दौरान पुवायां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.