शाहजहांपुर, मार्च 11 -- यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन की जान चली गई। हादसा एक बस और कार के बीच हुआ। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और भीषण टक्कर में तीन की मौत और कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण अल्हागंज में रोडवेज बस और कार में आमने सामने की टक़्कर हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। वहीं, तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार अल्हागंज के ठिंगरी गांव के पास NH 730C पर बुधवार सुबह सात बजे घटना हुई। लखीमपुर के हैदराबाद थाना अंतर्गत मुड़ाभाई गांव के सभी लोग कार से नई गाड़ी लेने इटावा जा रहे थे। कोहरे के कारण सात सीटर कार आल्हागंज की ओर से बरेली जा रही बरेली डिपो की रोडवेज बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी की हादसे के बाद कार रोड से दस फ़ीट नीचे खाई में चली गयी। इस टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.