नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP Weather Heat Wave: यूपी में भीषण गर्मी को लेकर योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने हीट वेव और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को बचाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ योगी ने जनता से खास अपील की है। सीएम योगी सोमवार को प्रदेशवासियों को लिखे एक पत्र को 'एक्स' पर साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्रदेशवासियों से अपील है कि गर्मी में सतर्क रहें और लापरवाही न करें। आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, प्रकृति के स्वभाव के अनुरूप हर मौसम की तरह ग्रीष्म ऋतु आई है। बढ़ता तापमान हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपनी तैयारियां पूरी करने का संदेश दे रहा है।' संदेश...