यूपी में भीम आर्मी के नेता पर रॉड से हमला कर सिर फोड़ा, आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ नामजद मुकदमा
नई दिल्ली, मई 15 -- UP News: यूपी के अंबेडरकनगर जिले में कोतवाली टांडा क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर चौराहे पर शुक्रवार सुबह दबंगों ने भीम आर्मी के आलापुर विधानसभा संयोजक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया और मौके पर जमकर तांडव मचाया। भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता घायल युवक के साथ कोतवाली टांडा पहुंचे और घटना की लिखित तहरीर दी जिसपर कोतवाली टांडा पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आधा दर्जन नामजद व आधा दर्जन अज्ञात दबंगों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के साथ-साथ एससी /एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। बीते गुरुवार की रात्रि में कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर में सूरज राम के यहां बहू भोज का कार्यक्रम था जिसमें कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गयी थी। शुक्रवार की सुबह भीम आर्मी के आलापुर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.